लखीमपुर-खीरी: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत, साथी घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। थाना ईसानगर क्षेत्र में सोमवार की देर रात बिरसिंहपुर के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल पर पीछे बैठे किसान की मौत हो गई, जबकि साइकिल चला रहा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हादसा सोमवार की रात करीब दस बजे हुआ। थाना ईसानगर के गांव बिरसिंहपुर निवासी कमलेश वर्मा (40) व विनोद कुमार (30) साइकिल से अपने खेत की रखवाली करने जा रहे थे। तभी बिरसिंहपुर के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी। 

हादसे में साइकिल पर पीछे बैठे कमलेश वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पीएचसी ईसानगर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: प्रेमिका से मिलने घर पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, हत्यारोपी फरार

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज