गोंडा: सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस व फॉरेंसिक टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शव मिलने से इलाके में सनसनी, मृतक की नहीं हो सकी पहचान, शिनाख्त में जुटी पुलिस 

गोंडा, अमृत विचार। नगर कोतवाली क्षेत्र के लालपुर चंद्रभान गांव में सम्मय माता मंदिर जाने वाली सड़क के किनारे मंगलवार की सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने शव पड़ा देखा तो शोर मचाया। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गयी और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। 

सूचना पर पहुंची पुलिस, फारेंसिक व डॉग स्क्वायर की टीमों ने घटना की पड़ताल की और सबूत जुटाने की कोशिश की। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी व सीओ की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के चेहरे और आंख पर चोट के निशान मिले हैं। ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी है। 

3

नगर कोतवाली क्षेत्र के लालपुर चंद्रभान गांव के प्रधान प्रतिनिधि के मुताबिक मंगलवार की सुबह गांव के बाहर सम्मय माता मंदिर जाने वाली सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा गया तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। शव मिलने की सूचना पर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत व सीओ सदर विनय कुमार सिंह नगर कोतवाल राकेश सिंह व एससीपीएम चौकी प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद डॉग स्क्वायड व फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गयी।

एएसपी केली मौजूदगी में पुलिस टीमों ने घटनास्थल की सघनता से पड़ताल की और घटना के संबंध में साक्ष्य संकलित‌ किया। मृतक के चेहरे और आंख के ऊपर चोट के निशान होने के कारण उनकी पहचान नहीं की जा सकी। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास है। ग्रामीणों की माने तो युवक की हत्या कर उसे यहाँ लाकर फेंका गया है‌। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटना की पड़ताल में जुटी है।

यह भी पढ़ें:-रवि किशन का दावा- आधा दर्जन से अधिक विपक्षी दलों का अस्तित्व चार जून के बाद समाप्त हो जाएगा

संबंधित समाचार