बरेली: एलएलबी की परीक्षा शुरू, तीन छात्रों को नकल सामग्री के साथ पकड़ा
बरेली कॉलेज समेत 43 केंद्रों पर हुई परीक्षा
बरेली, अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की एलएलबी, बीएलएलएबी समेत कई पाठ्यक्रमों की परीक्षा मंगलवार से नौ जिलों के 43 केंद्रों पर शुरू हो गई। बरेली कॉलेज में पहले ही दिन एलएलबी की परीक्षा में तीन छात्रों को नकल सामग्री के साथ पकड़ा गया। कॉलेज के सचल दल ने सभी को बुक कर रिपोर्ट विश्वविद्यालय भेज दी है।
बरेली कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे ने बताया कि कॉलेज में स्वकेंद्र के अलावा क्लासिक लॉ कॉलेज व अन्य केंद्रों की परीक्षाएं हो रही हैं। पहले दिन सचल दल ने एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर के दो और एलएलएबी षष्टम सेमेस्टर के एक छात्र को नकल करते पकड़ा है। सभी के पास से गेस पेपर की पेज मिले हैं। सभी का यूएफएम किया गया है।
अब दूसरे विभागों में होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं
बरेली कॉलेज की कार्यवाहक प्रचार पंपा गौतम ने महाविद्यालय में विधि, बीबीए, बीसीए समेत अन्य परीक्षाएं हो रही हैं। इसकी वजह से विज्ञान संकाय को छोड़कर जिन-जिन विभागों की मौखिकी और प्रयोगात्मक परीक्षाएं होनी शेष हैं, उन सभी की परीक्षाएं 29 मई से बीबीए, बीसीए और विधि विभाग में होंगी। मौखिकी और प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान भी कोई छात्र अपने साथ में बैग, मोबाइल आदि न लाए। यदि कोई छात्र सामान लाता है तो साइकिल स्टैंड पर जमा कर टोकन प्राप्त करें।
ये भी पढे़ं- बरेली: टूटे रिश्तों को जोड़ रहा सखी वन स्टॉप सेंटर, पति-पत्नी के बीच के विवादों को सुलझा रहा
