बाराबंकी: बूढ़े बाबा का पांच दिवसीय मेला आज से, पहुंचने लगे जायरीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सतरिख/ बाराबंकी, अमृत विचार। कस्बे में स्थित सैयद सालार साहू बूढ़े बाबा का पांच दिवसीय मेला आज से शुरू होगा। मेला में विविध सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम होगें। मिलाद शरीफ एवं नातिया कलाम के साथ मेला की शुरुआत होगी। मेला शुरू होने से पहले ही यहा जायरीनों का आना शुरू हो गया है। बूढ़े बाबा की दरगाह पर सैकड़ों वर्ष पूर्व से ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल के दूसरे दिन से मेला लगता चला आ रहा है। बाबा की याद में लगने वाले मेला में विशेष रूप से उनका कुल मनाया जाता है। जिसका अलग ही महत्व है। 

मान्यता है कि कुल में पहुंचकर बूढ़े बाबा की मजार पर चादर गागर के साथ फूलों की डाली चढाने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसीलिए कुल के दिन भारी भीड़ पहुचती है। जिसमें जिले के अलावा लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, गोंडा, बहराइच, लखीमपुर, रायबरेली, हरदोई, सुल्तानपुर, सहित अन्य जनपदों के जायरीन भी शामिल होते हैं। दरगाह कमेटी के सचिव चौधरी कलीमुद्दीन उस्मानी ने बताया कि 29 मई से 2 जून तक होने वाले मेले में विविध आयोजन होंगे। जिला प्रशासन के निर्देश पर मेला में पर्याप्त पुलिस बल के अलावा बिजली पानी साफ सफाई की व्यवस्था रहेगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम जायरीन के लिए निःशुल्क कैंप पर लगाएगी। जिसमें इलाज होगा। 

उन्होंने बताया कि मेला शुरू होने से पहले ही दरगाह पर जायरीन का पहुंचना शुरू हो गया है। मंगलवार को काफी संख्या में जायरीन ने बाबा की मजार पर चादर चढाई। इनसेट मेला में मौजूद रहेगी कमेटी की टीम। मेला प्रभारी सरफराज अहमद खां की अगुवाई में चौधरी फरजान उस्मानी, चौधरी फैजान उस्मानी, मोहम्मद राशिद उर्फ पप्पू मियां, सद्दाम हुसैन, असगर अली अंसारी, शेख अहमद, रेहान, शिवा, रामसिंह, कन्हाई लाल, शिबु सोलंकी सहित कई अन्य, कमेटी के पदाधिकारी मेला परिसर में जगह-जगह मौजूद रहेंगे। ताकि जायरीन को किसी तरह की दिक्कतें न हो।

ये भी पढ़ें -लखनऊ में कहासुनी के बाद डिप्टी सीएमओ का धारा 151 में चालान

संबंधित समाचार