बदायूं: जंगली कुत्तों ने हिरण को घेरा, मुंह नोंच कर किया घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार: जंगली कुत्तों ने एक हिरण को घेरकर हमला कर दिया। कुत्तो ने हिरण का मुंह नोच लिया। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी कुत्तों ने जख्म कर दिए। घायल हिरण को ग्रामीणों ने कुत्तों से बचाया और पशु चिकित्सक को बुला कर उपचार कराया है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम हिरण को लेकर विभाग मुख्यालय पहुंची जहां से हिरण को बरेली आईवीआरआई भेजा जाएगा।

थाना अलापुर क्षेत्र के ग्राम सुरजपुर जंगली कुत्तो ने मंगलवार की रात लगभग नौ बजे एक हिरण को मक्के के खेत में घेरकर हमला कर दिया। कुत्तो ने हिरण का मुंह नोच कर घायल कर दिया। शिकारी कुत्ते उसे नोच कर उसका शिकार करना चाहते थे लेकिन आस पास खेतों पर मक्के की फसल रखा रहे ग्रामीणों ने हिरण को कुत्तो से बचाया और उसको रात भर अपने पास रखा।

बुधवार को ब्लॉक जगत पर तैनात पशु चिकित्सक को सूचना देकर बुलाया। पशु चिकित्सक ने मौके पर पहुंच कर घायल हिरण का उपचार किया। उसे इंजेक्शन लगाया। हिरण के दांत मुंह में टूट गए थे। चिकित्सक ने दांत निकाल दिए। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम हिरण को लेकर वन विभाग मुख्यालय लेकर पहुंची। जहां से घायल हिरण को बरेली आईवीआरआई भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें- बदायूं: शव के अंतिम संस्कार करने आए युवक की गंगा में डूबकर मौत, मचा कोहराम

संबंधित समाचार