लखीमपुर खीरी: बवाल के बाद SO ने एक युवक पर उतारा गुस्सा, घर में घुसकर जमकर बरसाए डंडे...वीडियो वायरल
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: थाना नीमगांव के गांव लखहा में दीवार तोड़ने को लेकर हुए बवाल के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घरों में घुसकर आरोपियों की धड़पकड़ शुरू की। इस दौरान पुलिस ने जो मिला। उसकी पहले जमकर धुनाई की।
बवाल के बाद पुलिस ने एक युवक को घर में पकड़ लिया। पुलिस ने सारा गुस्सा उसी पर उतार दिया। कई दरोगाओ और सीओ की मौजूदगी में एसअो नीमगांव श्रद्धा सिंह ने उसकी घर के अंदर ही डंडे से जमकर पिटाई की। एसअ ो के पिटाई करते हुए किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
ये है पूरा मामला
थाना नीमगांव के गांव लखहा में बुधवार की दोपहर दीवार तोड़ने को लेकर बवाल हो गया। दो पक्षों के आमने-सामने आने से उनमें जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों के बीच करीब आधे घंटे तक कई राउंड गोलियां चलीं और जमकर ईंट-पत्थर चले। इससे गांव में दहशत फैल गई। लोग दरवाजों को बंदकर घरों में दुबक गए। इस संघर्ष में कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कई थानों की फोर्स को हालातों पर काबू पाने के लिए करीब एक घंटे पसीना बहाना पड़ा। एएसपी ने लाठी चार्ज कर बमुश्किल हालातों पर काबू पाया।
थाना नीमगांव के गांव लखहा निवासी मुनीश की दीवर दीवार पास के ही दूसरे पक्ष पक्ष के लोग तोड़ने लगे। मुनीश और उनके परिवार के लोगों ने जब विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। विविदा के दौरान दोनों पक्षों के कई लोग आमने-सामने आ गए। बात इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। लाठी-डंडे चलने लगे। इसी बीच दोनों पक्षों की तरफ से ताड़बतोड़ फायरिंग शुरू हो गई।
गोलियों की तड़तड़ाहट से आसपास के गांव भी गूंज उठे। गांव में दहशत व्याप्त हो गई। लोग अपने घरों के दरवाजे बंद कर घरों में दुबक गए। सूचना पाकर नीमगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष एक दूसरे पर पथराव व फायरिंग करते रहे।इस दौरान करीब आधे घंटे तक पायरिंग हुई। हालात बेकाबू होने पर एसअो श्रद्धा सिंह ने घटना की सूचना आला अफसरों को दी।
सूचना पाकर एएसपी नैपाल सिंह, सीअो मितौली शमशेर बहादुर सिंह कई थानों के साथ मौके पर पहुंच गए। एएसपी ने खुद बॉडी प्रोटेक्टर और हेलमेट लगाकर फोर्स के साथ मोर्चा संभाला। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हालातों पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों पक्ष के करीब 15 लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में स्थिति तनाव पूर्ण बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भड़के परिजन, मैगलगंज मार्ग पर शव रखकर किया प्रदर्शन
