जेष्ठ के प्रथम मंगलवार को जगह-जगह आयोजित हुए भंडारे, बजरंगबली के लगे जयकारे 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सरोजनीनगर/ लखनऊ, अमृत विचार। जेष्ठ के प्रथम मंगलवार को लेकर सरोजनीनगर क्षेत्र में हनुमान के भक्तों ने कई जगह पर भंडारे का आयोजन किया। सरोजनीनगर के शांति नगर में अवध प्रेस क्लब के सह संरक्षक अविनेंद्र सिंह राठौड़ के द्वारा आयोजित किए गए भंडारे में विशाल सिंह बिट्टू , शशिकांत तिवारी, प्रत्युष सिंह, अमन सिंह, लालू यादव,  हिमांक सिंह, राघवेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, निर्भय सिंह, आशीष तिवारी, सत्येंद्र वर्मा उर्फ गोलू ,आर्यन ,आदि वर्मा, अमित सिंह, सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। 

25 - 2024-05-29T160618.455

इसी क्रम में ग्राम सभा नारायन खेड़ा में सतीश साहू और बनी गांव में राम लखन ने भी भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें पूड़ी सब्जी नुक्ती शरबत आदि की व्यवस्था लोगों ने की। इसके अलावा भी क्षेत्र में कई जगहों पर भंडारो का आयोजन हनुमान के भक्तों द्वारा किया गया जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसाद का स्वाद चखा।

ये भी पढ़ें -Nirjala Ekadashi 2024: कब है निर्जला एकादशी? नोट कर लें व्रत की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

संबंधित समाचार