बरेली कॉलेज में एलएलबी परीक्षा के दूसरे दिन धरे गए चार नकलची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज बरेली में मंगलवार से एलएलबी परीक्षा शुरू हो गईं। परीक्षा के दूसरे दिन सचल दल ने चार नकलचियों को पर्चियों से नकल करते रंगे हाथ पकड़ लिया। चारों ही छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 

आज बरेली कॉलेज बरेली में एलएलबी का दूसरा दिन था। कड़ी सुरक्षा के बीच आज दूसरे दिन परीक्षा को सम्पन्न कराया गया। गेट में एंट्री करने से पहले ही छात्र-छात्राओं की तलाशी लेने के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष तक भेजा जा रहा था।

परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद सचल दल ने नकल रोकने के लिए कक्षों में जाकर एलएलबी के छात्रों की तलाशी ली। इस दौरान उन्होंने बीए-एलएलबी के तीन और एलएलबी के एक छात्र को पर्ची से रंगे हाथ नकल करते हुए पकड़ लिया। सभी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। नकल पकड़े जाने की सूचना से छात्रों में हड़कंप मच गया।

ये भी पढे़ं- पीएम मोदी की नीयत पर शक नहीं, उन्हें पसंद करते हैं मुसलमान- मौलाना शहाबुद्दीन 

 

संबंधित समाचार