लखनऊ: बिजली कटौती और मोबाइल के बीच है गहरा संबंध, अधिकारी ने खोले राज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार।  राजधानी लखनऊ के मुंशी पुलिया स्थित सुख कंपलेक्स में आज 2 घंटे से अधिक बिजली कटौती हुई। जिससे व्यापारियों समेत खरीदारी करने पहुंचे लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। यह बिजली कटौती शाम के समय हुई थी इसलिए इसने समस्या और बढ़ा दी। इस दौरान व्यापारी बिजली विभाग में  फोन करते रहे। आरोप है कि किसी भी अधिकारी ने व्यापारियों का फोन उठाना मुनासिब न समझा। 

इस दौरान आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सोनी ने जब बिजली विभाग के एक्सईएन को फोन लगाया तो उन्होंने बताया कि बीएसएनएल का नेटवर्क ठीक ना होने की वजह से आप लोगों का फोन अन्य अधिकारी उठा नहीं सके। 
इस वजह से आप सब की समस्या की जानकारी समय पर नहीं हो पाई। दरअसल इस भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने लखनऊ वासियों की समस्या बढ़ा दी है। लखनऊ के कई इलाकों में बिजली कटौती की बात सामने आ रही है, कई जगह पर बिजली कटौती के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी है। 

बुधवार को मुंशी पुलिया स्थित सुख कंपलेक्स में भी 2 घंटे से ज्यादा समय तक बिजली नदारद रही है। इस बीच बिजली विभाग को व्यापारियों ने कई बार फोन लगाया, लेकिन अधिकारियों का फोन नहीं उठा। जिसको लेकर व्यापारियों ने ट्वीट भी किया है।  सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर व्यापारी ने लिखा है कि , सुख काम्प्लेक्स, मुंशी पुलिया में पिछले 2 घंटे से लाइट नहीं हैँ सेक्टर 14 इंद्रा नगर, ओल्ड पावर हाउस के sdo एवं je Ac कमरों में बैठकर करते हैँ अवैध वसूली  जनता से कोई सरोकार नहीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मिलाए गए फोन का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। बताया जा रहा है कि एसडीओ और जेई का फोन ना उठाने पर व्यापारियों ने एक्सईएन को फोन लगाकर पूरे मामले की जानकारी दी। साथ ही एसडीओ और जेई की शिकायत भी की है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: बिजली का फॉल्ट ठीक कर रहे संविदाकर्मी की करंट की चपेट में आने से मौत

 

 

संबंधित समाचार