Kalki 2898 Ad : एलन मस्क करेंगे हाईटेक कार 'बुज्जी' की सवारी, निर्देशक नाग अश्विन ने दिया निमंत्रण 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक नाग अश्विन ने टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क को अपनी फिल्म कल्कि 2898 एडी की हाईटेक कार 'बुज्जी' की सवारी करने के लिए आमंत्रित किया है। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास , दीपिका पादुकोण ,अमिताभ बच्चन , कमल हासन और दिशा पटानी की अहम भूमिका है। हाल ही में फिल्म में अहम भूमिका निभा रही 'बुज्जी' की पहली झलक सामने आई।

'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास यानी भैरव की कूल फ्रेंड बनी 'बुज्जी' एक रोबोटिक कार है।प्रभास ने खुद इसके लॉन्च इवेंट में बुज्जी की सवारी करते हुए स्टाइल में प्रवेश किया। नाग अश्विन ने ट्वीट कर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को न केवल बुज्जी देखने, बल्कि उसे चलाने का निमंत्रण भी दिया। गौरतलब है कि इससे पूर्व दक्षिण भारतीय अभिनेता नागा चैतन्य ने बुज्जी की राईड की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था,बुज्जी के साथ चिल करके मजा आया। 

नागअश्विन द्वारा निर्देशित और वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित 'कल्कि 2898 एडी' हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयाली, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में 27 जून को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें : भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने रचा इतिहास, वर्ल्ड नंबर-1 Magnus Carlsen को क्लासिकल चेस में हराया

 

संबंधित समाचार