रामपुर : आज होगा आजम खां सहित दो लोगों की सजा का ऐलान, जानें मामला 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। डूंगरपुर से जुड़े एक मामले में बुधवार को आजम खां समेत दो को दोषी करार दिया है। गुरुवार को दोनों को कोर्ट में सजा का ऐलान किया जाएगा। सपा नेता आजम खां के खिलाफ वर्ष 2019 में डूंगरपुर बस्ती में रहने वाले लोगों ने बस्ती खाली कराने के नाम पर लूटपाट, चोरी, मारपीट समेत अन्य धाराओं में गंज थाने में काफी मुकदमे दर्ज कराए थे। एक मुकदमा वादी अबरार ने 13 अगस्त 2019 को लिखवाया था, जिसमें आजम खां के इशारे पर लूटपाट करने सहित काफी धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।

मामले में पुलिस ने विवचेना के बाद चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इस मामले में मंगलवार को बचाव पक्ष की बहस पूरी हो गई थी। बुधवार को एमपी-एमएलए सेशन  कोर्ट के जज ने डूंगरपुर के एक मामले में आजम समेत दो दोषी करार दिया है था। जिसमें आजम  खां को भी दोषी करार दिया है।

इसके अलावा बरेली के ठेकेदार बरकत अली को दोषी करार दिया था। जबकि कुछ धाराओं में बरी कर दिया था। दोपहर में सजा का ऐलान होगा।

ये भी पढ़ें : रामपुर: ऑनलाइन टेली-मेडिसिन में प्रदेश में पहले पायदान पर रामपुर, जाने कितनों का हुआ उपचार

संबंधित समाचार