रामपुर : गरज चमक के साथ आसमान में घिरे बादल, नहीं हुई वर्षा...लोग गर्मी से बेचैन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मौसम वैज्ञानिक गर्मी और बढ़ने के जता रहे आसार

रामपुर में गुरुवार की तड़के आसमान में घिरे बादल।

रामपुर, अमृत विचार। गुरुवार की तड़के 5:30 बजे गरज चमक के साथ आमसान में बादल घिर आए लेकिन वर्षा नहीं हुई। लोगों को उम्मीद जगी थी कि वर्षा होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल जाएगी लेकिन, बदरा बिन बरसे ही आगे बढ़ गए। इसके बाद सूरज ने अपन कहर बरपाना शुरू कर दिया। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों पर भरोसा करें तो अभी और गर्मी के आसार जता रहे हैं। 

आसमान से तपिश बरसी और पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी बढ़ने से  लोग व्याकुल रहे। भोर में बादल घिरने से मौसम बहुत खुशगवार हो गया। करीब 20 मिनट तक आसमान में भूरे बादल घिरे रहे इस दौरान मौसम काफी खुशगवार हो गया। लेकिन, इसके बाद धीरे-धीरे करके बादल छट गए। सूरज निकलने के बाद तापमान बढ़ता गया। आसमान से तपिश के चलते सड़कों पर लोग कम निकले। सुबह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।  

लोगों ने घड़ों और मटकों का ठंडा पानी पीकर प्यास बुझाई। भीषण गर्मी में  ठेले वालों का कारोबार चमक गया है। गुरुवार को गर्मी से राहत पाने के लिए  नारियल पानी, नींबू पानी, लस्सी पी और किसी ने मटके का ठंडा पानी पीकर राहत पाई। मौसम वैज्ञानिक डा. उदय प्रताप शाही की की मानें तो अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के साथ ही लू चलने का अनुमान है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. डीके वर्मा ने बताया कि लोग घर से पानी पीकर निकलें, सिर पर छाता लगाएं या अंगोछा डाले रखें। 

हाल-ए-मौसम 
अधिकतम तापमान-44 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 27 डिग्री सेल्सियस
आर्द्रता- 26 प्रतिशत
वायु वेग-21 किमी. प्रतिघंटा

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने और गर्मी का दौर जारी रहने का अनुमान है।  दिन का तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस जबकि,रात्रि का तापमान 30 डिग्री तक रहने का अनुमान है। - डा. उदय प्रताप शाही, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विश्वविद्यालय मेरठ 

ये भी पढ़ें : रामपुर : आज होगा आजम खां सहित दो लोगों की सजा का ऐलान, जानें मामला 

 

संबंधित समाचार