बहराइच: शार्ट सर्किट से जला ट्रांसफार्मर, आग में कई पेड़ भी झुलसे-Video 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। शहर के रायपुर राजा मोहल्ला में स्थित ट्रांसफार्मर अधिक लोड के चलते रात में धू-धू कर जल गया। आसपास लगे पेड़ भी जल गए। हालांकि दमकल कर्मियों ने मशक्कत कर आग बुझा लिया।

जिले में पड़ रही भीषण गर्मी में बिजली की खपत अधिक हो रही है। ऐसे में ट्रांसफार्मर पर भार भी अधिक बढ़ रहा है। जिसके चलते अब ट्रांसफार्मर भी आग का गोला बन रहे हैं। शहर के मोहल्ला रायपुर राजा में मक्कापुरवा मोड़ पर ट्रांसफार्मर स्थापित है। देर रात को ट्रांसफार्मर अधिक भार के चलते जलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ट्रांसफार्मर की जद में आने से आसपास के पेड़ और झाड़ झंखाड़ भी जल गया। ट्रांसफार्मर फूंकने से मोहल्ले में अंधेरा छा गया। सूचना पाकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाया।

ये भी पढ़ें -नोएडा में ब्लास्ट हुआ AC, फ्लैट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

संबंधित समाचार