बरेली: बाइक को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरनियां, अमृत विचार। रिछा जहानाबाद रोड पर थाना नवाबगंज के गांव बालपुर में एक मोटरसाइकिल को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, मोटरसाइकिल पर बैठी महिला नीचे गिर गई और ट्रक के नीचे आ जाने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 

जानकारी के मुताबिक रामादेवी पत्नी नेवाराम उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम बांसभोज दमखोदा थाना बहेड़ी अपने बेटा रंजीत के साथ सिद्ध बाबा के मेला से वापस लौट रही थी। बालपुर से कुंडरा कोठी तक रोड काफी संकरा होने के कारण व रोड की दोनों साइड में बड़े बड़े गड्ढे होने की वजह से मोटरसाइकिल चालक मोटरसाइकिल को रोड से नीचे नहीं उतर सका, जिससे पीछे आ रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी और मोटरसाइकिल पर बैठी महिला नीचे गिर गई।

 इससे पहले ड्राइवर ट्रक को कंट्रोल करता, ट्रक महिला को कुचलता हुआ निकल गया। महिला की मौत की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और मौका पाते ही ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कुंडरा कोठी चौकी इंचार्ज विश्व देव सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। 

यह भी पढ़ें- बरेली: प्रतिस्पर्धा की मार, एमएसएमई में 25 फीसदी लोन एनपीए

संबंधित समाचार