Fatehpur Accident: तेज रफ्तार बस बिजली के पोल से टकराई, टला बड़ा हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में तेज रफ्तार बस बिजली के पोल से टकराई

फतेहपुर, अमृत विचार। तेज रफ्तार बसों के कारण असोथर में यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। गुरुवार सुबह असोथर से फतेहपुर वाया बांदा जा रही रोडवेज बस असोथर नगर पंचायत के खलवा मंडी स्थित सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। ग्रामीणों और राहगीरों ने बताया कि बस की रफ्तार काफी अधिक थी। जिससे बिजली का पोल टूट गया और बड़ा हादसा होने से टल गया।

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के खंभे को तोड़ते हुए बस चालक मौके से फरार हो गया। वहीं ग्रामीणों में चर्चा रही कि रोडवेज चालक अधिकतर शराब पीकर वाहन चलाते हैं। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि कई माह पूर्व रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक और युवती की मौत हो चुकी है। जिसका मुकदमा असोथर थाना में दर्ज है।

जिला प्रशासन और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को ग्रामीणों, संघ-संगठनों व राजनीतिक दलाें द्वारा बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं विशेषकर बसों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण के लिए लगातार ज्ञापन दिए जा रहे हैं लेकिन जांच के नाम पर खानापूर्ति की कार्रवाई से दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है।

संबंधित समाचार