शाहाबाद में सड़क किनारे खड़े डंपर में घुसी बाइक, युवक की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहाबाद/ हरदोई। पिहानी के एक निजी हास्पिटल का कर्मी गुरुवार की सुबह वहां से नाइट ड्यूटी कर बाइक से अपने घर‌ लौट रहा था,उसी बीच रास्तें में मझिला थाने के अयारी गांव के पास उसकी बाइक सड़क के किनारे खड़े डंपर में जा घुसी,जिससे उसकी वहीं पर मौत हो गई। इसका पता होते ही पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए जांच शुरु कर दी है।

बताया गया है कि शाहाबाद कोतवाली के लोनी निवासी लाखन का 21 वर्षीय पुत्र अमोष कुमार पिहानी के एक निजी हास्पिटल में नौकरी करता था। गुरुवार की सुबह नाइट ड्यूटी करने के बाद वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। उसी बीच रास्ते में मझिला थाने के अयारी गांव मे सड़क के किनारे डंपर खड़ा हुआ था,अमोष की बाइक उसी में पीछे से जा घुसी। तेज़ रफ्तार बाइक के डंपर में टकराने से अमोष सड़क पर जा गिरा,जिससे उसके सिर में काफी गहरी चोंट पहुंची और वहीं पर उसकी मौत हो गई। इसका पता होते ही वहां पहुंची मझिला पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े मे लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया। हादसे की जांच की जा रही है। हादसे की खबर पहुंचते ही उसके घर में कोहराम मच गया।

अमोष अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। पिता की मौत करीब पांच साल पहले हो चुकी थी।उसके दो भाई मज़दूरी करते हैं एक दिव्यांग है। तीन बहनें है,जिनकी शादी नहीं हुई। घर की सारी ज़िम्मेदारी उसी के ऊपर थी। उसकी मौत होने से घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। एसएचओ मझिला सुब्रत नारायण तिवारी का कहना है कि तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -हरदोई: बिलग्राम रोड पर हुआ भीषण एक्सीडेंट, तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर-युवक की मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता