लखीमपुर-खीरी: किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया आचार्य, रिपोर्ट दर्ज
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। थाना निघासन क्षेत्र में एक आचार्य गांव की ही एक 16 वर्षीय किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसे लेकर भाग निकला। किशोरी की मां ने गांव की ही एक युवती पर अपने मोबाइल से उसकी पुत्री की अक्सर बात कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को बरामद करने का प्रयास कर रही है।
पीड़ित महिला ने बताया कि कोतवाली तिकुनियां के गांव गब्दू टांडा मजरा गुलरिया पत्थर शाह निवासी ओमकार उसके गांव में स्थित एक शिशु विद्या मंदिर में आचार्य है। उसने गांव की ही एक युवती की मदद से उसकी पुत्री से बातचीत करने लगा और उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। महिला का कहना है कि अक्सर आरोपी युवती अपने मोबाइल से आचार्य से उसकी पुत्री की बात चोरी छुपे कराती थी।
आरोपी आचार्य 21 मई को उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया। तब से वह पुत्री को खोज रही है, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है। पीड़ित महिला ने आरोपी आचार्य के खिलाफ थाना निघासन पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है और किशोरी को बरामद करने का प्रयास कर रही है।
ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: जिला अस्पताल में सर्जन ने निकाला महिला के पेट में बैंडेज
