बरेली: प्रदेश में बढ़ते अपराधों के विरोध में सपा का प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रदेश में बढ़ते अपराधों के विरोध में समाजवादी पार्टी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। हालांकि, इस दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं किया गया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसीएम प्रथम रोहित कुमार को सौंपा। सपा महानगर …

बरेली, अमृत विचार। प्रदेश में बढ़ते अपराधों के विरोध में समाजवादी पार्टी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। हालांकि, इस दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं किया गया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसीएम प्रथम रोहित कुमार को सौंपा। सपा महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार को पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

एसीएम रोहित कुमार को ज्ञापन देने के बाद जिला महासचिव सत्येंद्र यादव ने बताया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर है। हत्या, लूट, अपहरण, दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। प्रदेश सरकार इस पर नियंत्रण पाने में पूर्णता विफल है। भाजपा राज में सर्वाधिक असुरक्षित महिलाएं एवं बच्चियां हैं। महानगर अध्यक्ष शमीम ने कहा कि सत्ता के संरक्षण में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। भाजपा का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला साबित हुआ है।

पूर्व मंत्री अताउर रहमान ने कहा कि महिलाएं असुरक्षित हैं। हर दिन मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाएं हो रही हैं। इस मौके पर कदीर अहमद, जिला प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी, गौरव सक्सेना, प्रमोद यादव, हैदर अली, योगेश यादव, दीप्ति पांडेय, सम्युन खान, शेर सिंह गंगवार, नूतन शर्मा, प्रदीप मौर्य, क्षितिज यादव, प्रदीप मौर्य, गजेंद्र कुर्मी, जफर बेग, इकबाल रजा, नरेश पाल, विशाल सागर, रविंदर यादव, रईस मियां, हरिशंकर यादव, नीरज तिवारी, राजेश अग्रवाल, शमीम अहमद, गौरव जायसवाल, डा. साबिर अंसारी, गिरीश कश्यप, सूरज वर्मा, डालचंद वाल्मीकि, आरिफ कुरैशी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार