अमेठी: क्रिकेट खेल रहे युवाओं को दबंग ने पिस्टल दिखाकर धमकाया, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। जामो थाना क्षेत्र में एक दबंग युवक द्वारा क्रिकेट खेल रहे युवाओं को धमकाने का वीडियो सामने आया है जब युवकों ने इसका विरोध किया तो दबंग युवक ने पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी दी। मौके पर भीड़ बढ़ता देख दबंग अपनी मोटरसाइकिल को वहीं छोड़कर फरार हो गया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने एक युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बाइक को कब्जे में लेते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई हैं।

पूरा मामला जामो थाना क्षेत्र के संभई गांव का है जहां बीते बुधवार शाम गांव निवासी निखिल सिंह अपने दोस्त अनमोल, देवा समेत अन्य युवकों के साथ प्राइमरी पाठशाला के पास क्रिकेट खेल रहा था। इसी बीच मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के करपिया गांव का रहने वाला दबंग युवक बादल सिंह मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचा और सभी को गाली देने लगा।

क्रिकेट खेल रहे युवकों ने जब इसका विरोध किया तो दबंग पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी देने लगा। विवाद होता देख कई ग्रामीण भी मौके की तरफ आने लगे लगे, जिसके बाद दबंग अपनी बाइक मौके पर छोड़ सभी को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी दबंग युवक बादल सिंह की उसी गांव निवासी आदर्श सिंह का रिश्तेदार है और अपराधी प्रवृत्ति का है। वहीं पूरे मामले पर जामो थानाध्यक्ष विवेक सिंह ने बताया कि युवक निखिल सिंह की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर युवक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: भीषण गर्मी का कहर जारी, 45 के पार पहुंचा पारा, पानी से नहलाए जा रहे बिजली के ट्रांसफॉर्मर

 

संबंधित समाचार