बहराइच: मूंछ पर ताव देकर मुख्यमंत्री योगी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक ने रात में अपनी मूंछों पर ताव देते हुए मुख्यमंत्री को अपशब्द कहे। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिदरखा निवासी सत्यम सोनी ने रात में कुछ लोगों के सामने वीडियो बनवाया। जिसमें सत्यम ने अपनी मूंछों पर ताव देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपशब्द कहे। वहां मौजूद लोगों ने अपशब्द कहने पर हंसी भी उड़ाई। इसका वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि गांव निवासी सत्यम सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज: जेई भर्ती परीक्षा के लिए जारी हुआ प्रवेश पत्र, जून में होगा एग्जाम

संबंधित समाचार