हल्द्वानी: रील बनाने के लिए एमबीपीजी के बाहर निर्वस्त्र हुआ युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रील बनाने और सोशल मीडिया पर हिट होने के चक्कर में एक युवक बीच सड़क में निर्वस्त्र हो गया। उसने डिवाइडर पर खड़े होकर नहाया और कपड़े भी बदले। इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देख लिया है। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। 

उक्त वीडियो नैनीताल रोड स्थित एमबीपीजी कॉलेज के बाहर बनाया गया। यह वीडियो कब बनाया गया, यह पता नहीं चला। हालांकि इतना साफ है कि वीडियो मई माह में ही बनाया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि नैनीताल रोड पर भारी यातायात है और सामने कॉलेज खुला है। छात्र-छात्राएं आ-जा रहे हैं।

इसी बीच एक युवक वहां पानी की बाल्टी और बैग लेकर पहुंचता है। वह डिवाइडर पर कपड़े उतारता है और नहाना शुरू कर देता है। नहाने के बाद वह कपड़े भी डिवाइडर पर ही बदलता है। यह देख महिलाएं व छात्राएं झेप जाती हैं। हालांकि इसका युवक पर कोई असर नहीं पड़ता। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

संबंधित समाचार