बरेली: रुविवि की कुलसचिव समेत 65 कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार देर शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार रुविवि की कुलसचिव डा. सुनीता पांडेय में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। वायुसेना के चार जवान भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा परसाखेड़ा के चार लोग, राजीव …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार देर शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार रुविवि की कुलसचिव डा. सुनीता पांडेय में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। वायुसेना के चार जवान भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा परसाखेड़ा के चार लोग, राजीव कुंज के तीन लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं, जिले में एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

एसीएमओ डा. अशोक कुमार के अनुसार, सोमवार को आईवीआरआई से 2763 सैंपलों की जांच में 8 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। एंटीजन व ट्रूनॉट से 32 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शेष संक्रमित निजी लैब से निकले हैं। कुल 65 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इन इलाकों में मिले संक्रमित
ग्रीन पार्क, हजरतगंज, स्टेडियम रोड, आवास विकास, सुभाष नगर, परसाखेड़ा, सूरजपुर, रुहेलखंड विश्वविद्यालय, केलादांडी, रेजिडेंसी गार्डन, फुलवाइया, अयोध्यापुरी, इज्जतनगर, पुराना शहर, राजीव कुंज, महानगर, इफ्को, मेवात, विक्रमादित्यपुरी, भोजीपुरा, गायत्री नगर, देवरनिया, किटोना, बड़ी वमनपुरी में संक्रमित मिले हैं।

संबंधित समाचार