बहराइच : बाइक की टक्कर से रेलवे गेट टूटा, रूट हुआ डायवर्जन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवलरोड, बहराइच, अमृत विचार। गोंडा लखनऊ रेल प्रखंड पर जरवल रोड में बने रेलवे क्रॉसिंग का गेट बृहस्पतिवार रात को बाइक के टक्कर से टूट गया। इससे दो और चार पहिया वाहनों के आवागमन का रूट डायवर्जन किया गया है।

लखनऊ गोंडा रेल प्रखंड पर जरवल रोड में चीनी मिल जरवल कस्बा बायपास मार्ग पर रेलवे का क्रॉसिंग स्थित है। गुरुवार को ट्रेन आने के चलते क्रॉसिंग बंद कर दिया गया था। जिस पर  गेट संख्या 295ए चीनी मिल के पास बाइक सवार नीचे से निकला रहा था। तभी बाइक की टक्कर से रेलवे गेट टूट गया।

जिस पर पुलिस और रेलवे विभाग की ओर से आवागमन रोक दिया गया। क्रॉसिंग का गेट टूटने के चलते दो और चार पहिया वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिया गया है। अब सभी वाहन बस स्टॉप होकर निकल रहे हैं। मामले की सूचना आरपीएफ बुढ़वल की टीम को दी गई है।

संबंधित समाचार