मेरठ: AC की वजह मेडिकल कॉलेज में लगी आग, लाखों का नुकसान
मेरठ: मेरठ के लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज की ऑपरेशन थिएटर बिल्डिंग में आग लग गई। आग ने से मरीज, तीमारदारों और स्टाफ में हड़कंप गया। जान बचाने के लिए सभी मरीज और अन्य सभी लोग बाहर निकलकर आ गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह AC में हुई चिंगारी बताई जा रही है। आगने लगते ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद करीब 20 मिनट देरी से टीम पहुंची, जब तक आग पूरी तरह से फैल चुकी थी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन लाखों के उपकरण जलकर राख हो गए।
यह भी पढ़ें- घर में निकले 40 सांप, मंजर देख परिवार वालों के उड़े होश...मोहल्ले में मची अफरा-तफरी
