लखीमपुर खीरी: आंधी-तूफान से पांच लोगों की मौत, कहीं गिरे पेड़ तो कहीं मकान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार:  जिले में गुरुवार की देर शाम करीब आई आंधी कुछ देर बाद ही तूफान में बदल गई और जमकर कहर बरपाया। शहर समेत जिले भर की सड़कों, नेशनल हाइवे और रेल लाइन पर तक विशालकाय पेड़ गिर गए, जिससे सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित रहा।

WhatsApp Image 2024-05-31 at 3.55.03 PM

वहीं बिजली के खंभे गिरने और कच्ची-पक्की दीवारें ढहने से हाहाकार मच गया। जिले में अलग-अलग स्थानों पर आंधी-तूफान की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत हो गई, कई लोग घायल हो गए। खंभे गिरने और तार टूटने से बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई। हाईवों पर भी वाहनों की लंबी कतारें आधी रात के बाद तक लगी रहीं। 

WhatsApp Image 2024-05-31 at 3.55.02 PM

थाना निघासन के गांव दरेरी निवासी घनश्याम गिरि पत्नी और बच्चों के साथ रिश्तेदारी में गए थे। वह गुरुवार की देर शाम वापस घर जा रहे थे। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में तूफान के दौरान उनकी कार पर विशालकाय पेड़ गिर गया, जिससे कार चला रहे घनश्याम गिरि की मौत हो गई, जबकि पत्नी व दो बच्चे घायल हो गए।

WhatsApp Image 2024-05-31 at 3.51.51 PM

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा। फरधान थाना क्षेत्र के गांव लोन पुरवा में पक्की दीवार गिरने से उसके मलबे के नीचे दबकर इंद्रपाल (60) की मौत हुई है। थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव इमलिया में ट्रक पर नीम का पेड़ गिर गया, जिससे उसके नीचे दबने से गांव निवासी विनोद कुमार (35) की मौत हो गई। 

कोतवाली गोला गोकर्णनाथ के गांव विलासपुर में तूफान के दौरान पक्की दीवार भरभराकर ढह गई, जिसके उसके नीचे दबकर फूलमती (75) पत्नी शिवराम की मौके पर मौत हो गई। हैदराबाद क्षेत्र के गांव बेलवा में भी हादसा हुआ है। यहां आंधी तूफान के कारण दीवार गिर गई, जिसके नीचे दबकर 36 वर्षीय विकास कुमार की जान चली गई।

थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रोशन नगर में एक मकान गिरने से उसके मलबे में दबकर फखरुद्दीन (35), उनकी पत्नी नसीमबानो (30),  पुत्र सलमान (5) और छह माह का अरमान गंभीर रूप से घायल हो दया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
दो पेड़ गिरने से मकान ध्वस्त, कार भी क्षतिग्रस्त  
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: थाना व कस्बा फरधान में रात करीब साढे आठ बजे आए तुफान के दौरान गांव निवासी कुलवंत सिंह के मकान पर दो भारीभरकम पेड़ गिर गए, जिससे उनका मकान ध्वस्त हो गया।इस दौरान घर में चीख पुकार मच गई। किसी तरह परिवार के लोगों ने भाग कर जान बचाई। पेड़ के नीचे दबकर एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: अश्लील हरकत करने पर महिला ने दवा विक्रेता को पीटा, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार