लखीमपुर खीरी: चारपाई पर सो रही महिला से छेडछाड़, शोर करने पर दबाया मुंह...रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। कोतवाली धौरहरा क्षेत्र में आधी रात घर में घुसे एक युवक ने चारपाई पर सो रही महिला को दबोच लिया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। महिला के शोर मचाने पर उसका मुंह दबा दिया, जिससे उसके चेहरे पर नाखूनों के निशान बन गए। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। 

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह रात घर पर अकेली थी और बरामदे में सो रही थी। तभी रात करीब 12 बजे गांव का ही बडकन घर में घुस आया। उसे चारपाई दबोच लिया और छेड़छाड़ करने लगा। उसने विरोध करते हुए जब शोर शराबा किया तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया, जिससे पीड़ित महिला के चेहरे पर नाखून के निशान लग गए। शोर शराबा सुनकर पडोस के लोग पहुंच गहए। इस पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, जिस  पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास
निघासन, अमृत विचार: थाना पढुआ क्षेत्र में एक युवक युवती को अकेला पाकर उसके घर घुस गया और उसे दबोचकर दुष्कर्म की कोशिश की। युवती के चीख पुकार करने पर उसके साथ मारपीट की और धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की है। 21 वर्षीय युवती ने बताया कि उसके पिता दिहाड़ी मजदूर हैं, जो वर्तमान समय में दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। वह घर पर अकेली रहती है।

इसी का फायदा उठाकर बुधवार की रात करीब एक बजे पड़ोसी इकालामुद्दीन उर्फ बड्ढे खां घर में घुस आया। छेड़छाड़  करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट भी की। शोर शराबा करने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक हरिकेश राय ने बताया कि युवती की तहरीर पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: आंधी-तूफान से पांच लोगों की मौत, कहीं गिरे पेड़ तो कहीं मकान

संबंधित समाचार