न्यायलय परिसर में पिस्टल लेकर घूम रहे कुख्यात अपराधी को पकड़ा
अपराधी के पकड़े जाने पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हुआ वीडियो
अमृत विचार, लखनऊ। न्यायालय परिसर में पिस्टल लेकर घूम रहे कुख्यात अपराधी चंद्रपाल सिंह को पुलिस ने पकड़ा लिया। अपराधी के पकड़े जाने पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उसका वीडियो भी वायरल हुआ है। फिलहाल, पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ करने में जुटी है।
सूत्रों की मानें तो शुक्रवार शाम तकरीबन चार बजे जिला न्यायलय परिसर में न्यायाधीशों की गाड़ी के लिए बनी पार्किंग में चंद्रपाल सिंह रेकी कर रहा था। वो अपनी गाड़ी से पिस्टल लेकर न्यायालय परिसर में पहुंचा था। जिसके बाद वह कचहरी में दाखिल हो गया। इस दौरान चंद्रपाल ने अपनी विपक्षी अधिवक्ता के साथ ही मारपीट की है। पुलिस का कहना है कि मड़ियांव कोतवाली के सेमरा गौरी निवासी चंद्रपाल सिंह के खिलाफ महानगर समेत कई थानों में दर्जन भर से भी ज्यादा अपराधी मुकदमें दर्ज हैं। फिलहाल, चंद्रपाल को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
लखनऊ जिला न्यायालय में पिस्टल के साथ पकड़ा गया कुख्यात अपराधी चंद्रपाल सिंह
— Amrit Vichar (@AmritVichar) May 31, 2024
महानगर सहित कई थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज
अपराधी के पकड़े जाने पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हुआ वीडियो#Lucknow #UttarPradesh #UPPolice #AudiCar #ViralVideo pic.twitter.com/MLXavF4Vw0
यह भी पढ़ें:-SCPM हॉस्पिटल में बवाल: मरीज की मौत के बाद अस्पताल कर्मियों व तीमारदारों में चले लात घूंसे, देखें Video
