लखीमपुर खीरी: छाउछ गांव में दो घरों से नगदी समेत लाखों के जेवर चोरी, पुलिस ने की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी,अमृत विचार: शहर से सटे गांव छाउछ के दो घरों में गुरुवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। दस हजार रुपये की नगदी और लाखों के जेवर चोरी कर भाग निकले। एक ही रात में हुई वारदात के बाद क्षेत्र में चोरों की दहशत व्याप्त हो गई है। मौके पर पहुंची एलआरपी चौकी पुलिस ने जांच की, लेकिन तहरीर मिलने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 

गांव छाउछ निवासी धीरू वर्मा के परिवार के लोग गुरुवार की रात घर के बाहर सो रहे थे। कुछ लोग घर के अंदर सो रहे थे। रात किसी समय चोरों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। चोर मेन दरवाजा दरवाजा खोलकर अंदर घुस गए। चोर घर से 10 हजार की नगदी समेत लाखों के जेवर उठा ले गए। किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी। 

उन्होंने बताया कि चोर पांच मोहर सोने की, ढाई किलो ग्राम चांदी, 2 सोने की अंगूठी, चांदी के 6 सिक्के आदि जेवर चोरी कर ले गए। चोरों ने पास के ही रहने वाले अंकुर मिश्रा के घर को भी निशाना बनाया। चोरों ने मकान में किराए पर रहने वाले व्यापारी राजू वर्मा के घर से 1.55 लाख रुपये की नगदी, सोने की चेन, झाले, चांदी की पायल 4, कुंडल और मंगल सूत्र उठे ले गए है।

यहां भी रात में किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी। लोग सुबह जब सोकर उठे तो घटना की जानकारी हुई। घर में बिखरा समान देख उनके होश उड़ गए। धीरू वर्मा के घर खाली बक्शे छत पर पड़े मिले। सूचना पर पहुंची एलआरपी चौकी पुलिस ने जांच की। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: चारपाई पर सो रही महिला से छेडछाड़, शोर करने पर दबाया मुंह...रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार