प्रयागराज : भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को जान से मारने की धमकी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

- सपा यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष शान यदुवंशी पर एफआईआर दर्ज

प्रयागराज, अमृत विचार । इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी ने फोन पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली- गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। मामला शुक्रवार का है।  नीरज त्रिपाठी की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने सपा कार्यकर्ता के खिलाफ विभिन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 नीरज त्रिपाठी का आरोप है कि एक सपा कार्यकर्ता ने फेसबुक पर उनकी पत्नी के बारे में अभद्र टिप्पणी की और आपत्ति करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने फोन करके अपशब्दों का प्रयोग किया। जान का खतरा जताते हुए नीरज ने थाने में तहरीर दी।

नीरज त्रिपाठी की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने सपा कार्यकर्ता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नीरज त्रिपाठी का आरोप है कि एक सपा कार्यकर्ता ने फेसबुक पर उनकी पत्नी के बारे में अभद्र टिप्पणी की और आपत्ति करने पर जान से मारने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले से जुड़े मुकदमों की पोषणीयता को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित

संबंधित समाचार