सीतापुर: सॉफ्टवेयर अपडेट होने से दो दिन बाधित रहेगा डीएल बनाने का कार्य
सीतापुर,अमृत विचार। परिवहन विभाग में ड्राइविंग लाइसेंस का कार्य दो दिनों तक बन्द रहेगा। यह बन्दी एनआईसी द्वारा साफ्टवेयर को अपडेट करने के लिये की गई है। परिवहन विभाग पहुंचकर लाइसेंस बनवाने वालो के लिए यह बुरी खबर है।
एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेयी ने बताया कि सिस्टम अपडेट न होने के कारण सारथी साफ्टवेयर पर डीएल मैनेजमेंट सिस्टम से मिलान न हो पाने के कारण डीएल बनने के बाद आवेदक के पते पर पहुॅचने में असुविधा हो रही है। जिसके सुधार के लिये 2 व 3 जून को लाइसेंस का सारथी पोर्टल पूर्ण रूप से बन्द रहेगा। 3 जून को पूर्व में बुक किये गये स्लॉट को 5 जून को ट्रांसफर कर दिया जायेगा। उन्होने बताया कि वर्जन 2 में केएमएस चेन्ज होने के बाद लाइसेंस जारी किये जा सकेगें। उन्होने बताया कि इस दौरान लाइसेंस आवेदन बायोमैट्री आदि सभी कार्य बाधित रहेंगे। 4 जून से पोर्टल की सभी सेवाएं पुनः बहाल हो जायेगी।
ये भी पढ़ें -बहराइच में महज शौक पूरा करने के लिए महिला से लूट लिए 60 हजार
