श्रावस्ती: जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी कृतिका शर्मा और पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में बनाये गये मतगणना स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए मतगणना स्थल पर पंखे, कूलर आदि के व्यापक इंतजाम किये जाएं। इसके अलावा पेयजल आदि की उपलब्धता भी पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित की जाए। 

उन्होने मतगणना स्थल पर बैरिकेडिंग लगाने का भी निर्देश दिया। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि अभ्यर्थी अभिकर्ता सहित कोई भी अधिकारी/कर्मचारी मतगणना स्थल पर बिना पास के प्रवेश न करने पाये, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी/प्रभारी अधिकारी ईवीएम अरूण कुमार, मुख्य अग्नि शमन अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -भीषण गर्मी और उमस से बाहर निकलना मुश्किल, लखनऊ में 42 डिग्री है तापमान-सूख ही नहीं रहा पसीना

संबंधित समाचार