Etawah Crime: प्लॉट न बेचने से नाराज कलयुगी बेटे ने की थी पिता की हत्या...पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में पिता का हत्यारा बेटा निकला

इटावा, अमृत विचार। जसवंतनगर थानाक्षेत्र के मोहल्ला रेल मंडी में एक कलयुगी पुत्र ने प्लॉट न बेचने से नाराज होकर पिता की घर में सोते समय कुल्हाडी मार कर हत्या कर दी और शव छोड़कर मौके से फरार हो गया। दो दिन बाद बदबू आने पर पुलिस ने शव को बरामद किया। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। 

कस्बा के मोहल्ला रेल मंडी निवासी हलवाई का काम करने वाले दर्शन सिंह का शव घर के अंदर से शुक्रवार की शाम को बरामद किया गया था। इस सम्बंध में मृतक के रिश्तेदार राजेश कुमार ने पुत्र अमित कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। 

प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी अमित कहीं भागने की फिराक में कचौरा रोड बाईपास पर कहीं भागने की फिराक में है। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके पिता के नाम आगरा में एक प्लॉट है। वह उनसे बेचने के लिए कह रहा था लेकिन पिता उसे बेचने के लिए तैया नही थे। 

इस कारण से वह पिता से रंजिश रखने लगा था। पिता मेरी पत्नी को भी बुरी नीयत से देखते थे इन्ही कारणों की वजह से मैंने अपने पिता के भोजन में नींद की 7 गोली मिला दी।  जब वह रात में गहरी नींद में सो रहे थे, तभी रात करीब 12 बजे के आसपास  कुल्हाड़ी से उनकी गर्दन पर वार कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद वह घर से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया। ṇ

ये भी पढ़ें- Etawah News: गैस वेल्डिंग का कंप्रेशर जोरदार धमाके से फटा...मैकेनिक की मौत, घनी बस्ती में फैली दहशत

संबंधित समाचार