तमंचे से हुई हर्ष फायरिंग, किसी के घायल होने से पुलिस कर रही इंकार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कादीपुर/ सुलतानपुर, अमृत विचार। रोक के बाद भी मांगलिक कार्यक्रम के दौरान तमंचे से हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। हर्ष फायरिंग से एक युवक खुद को घायल बता रहा है। वही पुलिस हर्ष फायरिंग की बात तो कह रही है लेकिन किसी के घायल होने से इंकार कर रही है। हर्ष फायरिंग में तमंचे को मान रही है, लेकिन अभी तक तमंचा बरामद नहीं कर पाई है।

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बनके गांव (फूटेहरी) गांव में नीरज के घर शुक्रवार की रात बरही का कार्यक्रम था।  कार्यक्रम के दौरान नौटंकी नाच चल रही थी। तभी गांव के ही आदित्य कुमार ने तमंचे से फायर कर दिया। नौटंकी देखने दोस्तपुर थाने के बबुरीपुर गांव निवासी विकास (26) को गोली उनकी ठुड्डी को छूूती हुई निकल गई। घायल विकास को सीएचसी कादीपुर लाया गया। जहां इमरजेंसी में मौजूद डा. एसआर यादव ने उसका उपचार किया। चिकित्सक की मानें तो युवक गोली लगने की बात बता रहा था। लेकिन चिकित्सीय परीक्षण में गोली लगने की पुष्टि नहीं हो पाई। युवक की ठुड्डी के पास खरोच के निशान पाए गए थे। जिसका उपचार किया गया। 

वर्जन- 
तमंचे से हर्ष फायरिंग हुई थी। किसी को गोली नहीं लगी है। जो युवक घायल बता रहा है उसे अन्य कारणों से चोट आई थी। जिसका इलाज हुआ है। जांच चल रही है। पूरी होने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।- विनय गौतम, सीओ कादीपुर

ये भी पढ़ें -लखीमपुर खीरी: हमलावरों ने कोचिंग पढ़कर जा रहे छात्र को बेल्टों से पीटा, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार