बरेली: घर में मृत मिला बीज विकास निगम कर्मी, पुलिस ने गर्मी से मौत की जताई आशंका 

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

भोजीपुरा, अमृत विचार। बिलवा स्थित बीज विकास निगम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जमुना प्रसाद की रात को अपने ही घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने गर्मी से मौत की आशंका जताते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

करीब 52 वर्षीय जमुना प्रसाद मूल रूप से पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) के गंगोलीहाट क्षेत्र के गांव फुटसिल के रहने वाले थे। वह बिलवा गांव में ही तेजपाल सिंह के मकान में किराए पर रहते थे। शुक्रवार को वह रोज की तरह छत पर सोए थे। शनिवार सुबह उनका शव आंगन में मिला। उनकी नाक से खून बह रहा था।

इंस्पेक्टर भोजीपुरा जगत सिंह ने एसआई रनवीर सिंह और सुखदेव सिंह के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ हाईवे नितिन कुमार भी पहुंचे। फील्ड यूनिट ने भी जायजा लिया। जमुना प्रसाद घर में अकेले रहते थे। पुलिस गर्मी की वजह से नाक से खून बहने को मौत का कारण मान रही है। सीओ नितिन कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा।

ये भी पढे़ं- बरेली: लोन दिलाने के नाम पर युवक से 45 हजार की ठगी, रुपए वापस मांगने पर दी दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी

संबंधित समाचार