बहराइच: नेपाली शिकारियों ने जलाई वन चौकी, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नेपाली शिकारी के पकड़े जाने पर जलाई चौकियां

बहराइच, अमृत विचार। धर्मापुर रेंज में सीमा पर बने वन चौकियों में नेपाली शिकारियों ने आग लगा दी। वन विभाग इस मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रहा है। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के धर्मापुर रेंज के सीमावर्ती वन चौकियों को नेपाली शिकारियों द्वारा शुक्रवार रात आग लगा कर जला दिया गया। आसपास के लोगों के मुताबिक 29 मई को धर्मापुर वन क्षेत्र में एक नेपाली शिकारी को वन विभाग की टीम ने पकडा़ था। 

पूछताछ करने के बाद वन विभाग ने उसे छोड़ दिया था, लेकिन लोगों में नाराजगी थी। इसके बाद देर रात आक्रोशित नेपाली शिकारियों ने वन विभाग की चौकियों में आग लगा दिया। इस मामले में क्षेत्रीय अधिकारी अभी कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। वन विभाग मामले को दबाने में लगा हुआ है। डीएफओ बी शिव कुमार को फोन लगाया गया तो उनका पर्सनल और सीयूजी मोबाइल स्विच ऑफ बताता रहा।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: चलती बाइक में अचानक लगी आग, ग्रामीण ने कूदकर बचाई जान, देखें Video

 

संबंधित समाचार