संत कबीरनगर: कार में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, प्रेमी ने दो दोस्तों के साथ दिया घटना को अंजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अपमान का बदला लेने को प्रेमी ने रची घिनौनी साजिश

संत कबीरनगर, अमृत विचार। खलीलाबाद क्षेत्र में एक युवती के साथ चलती गाड़ी में तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। युवकों के चंगुल से जैसे-तैसे आजाद होने के बाद रोते बिलखते युवती कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त अर्टिगा गाड़ी भी बरामद कर ली है।

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम बलुअरा जंगल ऊन निवासी शिवकुमार मौर्य उर्फ शिवा पुत्र दयाराम का इसी क्षेत्र के एक गांव की युवती से प्रेम प्रसंग था। शिवकुमार की किसी बात से नाराज युवती ने उसे भला-बुरा कहते हुए उससे सारे संबंध तोड़ लिए थे। शिवकुमार ने युवती से सुलह समझौते करने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुआ। 

इससे आहत शिवकुमार ने एक बेहद घिनौनी साजिश रची और उसमें अपने  दोस्तों को भी शामिल किया। शिवकुमार ने अपने दोस्तों गोरखपुर जिले के सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम भीटी रावत निवासी राहुल मौर्य पुत्र मुनीब मौर्य और कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम खटौली निवासी प्रशांत गुप्ता पुत्र राम आशीष को भी शामिल कर लिया।

शिवकुमार ने बहाने से अपनी प्रेमिका को खलीलाबाद बुलाया और अर्टिगा गाड़ी पर बैठाकर गोरखपुर ले गया। गाड़ी में उसके दोनों दोस्त भी मौजूद थे। तीनों ने चलती गाड़ी में बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में सभी युवती को खलीलाबाद स्थित मेंहदावल बाईपास पर छोड़कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: सिक्किम के सीएम पी एस तमांग रहेनोक विधानसभा सीट पर विजयी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता