बलरामपुर: तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंदा, ऑन स्पॉट हुई मौत-चालक फरार
बलरामपुर, अमृत विचार। गैंसड़ी कोतवाली क्षेत्र में एन एच 730 पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई ।ट्रक चालक घटनास्थल से कुछ दूरी पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा लिखकर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार केवलपुर बभनपुरवा निवासी शैलेश कुमार (22) रविवार सुबह गैंसड़ी बाजार में घर के लिए सब्जी खरीदने आया था। सब्जी खरीद कर वापस लौटते समय बाजार में चौराहे के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने शैलेश को रौंद दिया। शैलेश की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता जग प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा सुबह घर के लिए सब्जी खरीदने गया था। थोड़ी देर बाद उसके एक्सीडेंट की खबर परिजनों को मिली। घटना के बाद ट्रक चालक कुछ दूरी पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। गैंसड़ी कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें -सड़कों पर वाहनों की रफ्तार बनी काल, मई महीने में 20 से अधिक लोगों की गयी जान
