Kanpur Dehat: तेज आंधी ले गई वृद्ध की जान, छप्पर समेत ईंट का गिरा खंभा...फिर उठ न सका बुजुर्ग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में छप्पर समेत ईंट का खंभा गिरने से वृद्ध की दबकर मौत

कानपुर देहात, अमृत विचार। टिसौली गांव में तेज आंधी से छप्पर सहित ईंट का खंभा ढहने से वृद्ध नीचे दब गया। लोगों ने आनन-फानन मलवे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक वृद्ध की मौत हो गई।

मंगलपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत भंदेमऊ के मजरा टिसौली गांव निवासी भौम सिंह (63) शनिवार रात घर के बाहर रखी झोपड़ी में लेटे हुए थे। तभी अचानक तेज आंधी आने से झोपड़ी में रखा छप्पर र्व इंट का खंभा भरभरा कर उनके ऊपर ढह गया। जिससे भौम सिंह मलवे में दब गए। 

आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलवा हटाकर वृद्ध को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची मंगलपुर पुलिस ने छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ये भी पढ़ें- Kanpur: बिटकॉइन और क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने के नाम पर करते ठगी...जालसाजी के लिए कॉल सेंटर भी बनवाया, सात आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार