कासगंज: जिले में ब्राह्मण सभा की युवा कार्यकारिणी का हुआ गठन, चयनित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

समाज की समस्याओं के निवारण के लिए किया जागरूक

कासगंज, अमृत विचार। विश्व ब्राह्मण दिवस के अवसर पर शहर के कपिल मुनि धर्मशाला में शनिवार को ब्राह्मण समाज के बंधुओं ने विचारग गोष्ठी की। गोष्ठी में शहर के अलावा कस्बाई और ग्रामीण अंचल के ब्राह्मण बंधुओं ने हिस्सा लिया। ब्राह्मण सभा की युवा कार्यकारिणी का गठन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ ब्राह्मण कल्याण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पांडे ने भगवान विष्णु के छठे अवतार शिरोमणि महर्षि परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

इसके साथ ही संगठन को मजबूत बनाने एवं समाज हित में योगदान करने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान जनपद कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें अमित उपाध्याय को युवा जिलाध्यक्ष, आचार्य आयुष मिश्र को महामंत्री, आचार्य यशवर्धन उपाध्याय को कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।

इसके अतिरिक्त आयुष पचौरी, सानू मिश्र, नीरज शर्मा, दिनेश शर्मा, वैभव मिश्र, कृष्ण उपाध्याय को मंत्री बनाया गया। इस दौरान अभिषेक दुबे राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी आदर्श ब्राह्मण फाउंडेशन, विपिन, अमित, वीरेश, अंकित, गजेंद्र वशिष्ठ, अंकित उपाध्याय, हर्षित शर्मा, आशू उपाध्याय, बिट्टू मिश्र, आर्यमन सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के बंधु उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें। कासगंज: घनी बस्ती प्लाट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, पहुंचे दमकल वाहन  

संबंधित समाचार