गुर्राते बाघ को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया शांत, गैंडे को हाथों से खिलाया केला
लखनऊ, अमृत विचार। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बाघ, शेर और चीतों के साथ दिन बिताया है। इतना ही नहीं गैंडे को अपने हाथों से केला खिलाया है।
दरअसल, सीएम योगी ने रविवार को गोरखपुर चिड़ियाघर चिड़ियाघर (शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गैंडे के जोड़े को केला खिलाया। साथ ही एक गैंडे को लगी चोट के बारे में भी वहां मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने गैंडे के जोड़ों की जरूरी देखभाल करने का निर्देश भी दिया।
वहीं बाघ के पास पहुंचकर सीएम योगी ने इस तरह से मुलाकात की। जिसको देखकर लोग हैरान हो गये। सीएम योगी जब बाघ के पास पहुंचे तो वह गुर्रा रहा था। जिसे देखकर सीएम योगी ने कहा- क्या नाराज हो गये। इसके बाद बाघ शांत होकर बैठ गया।
