बाराबंकी : दबंगों ने दंपत्ति को पीटा, महिला की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुरानी दीवाल गिराने के विरोध पर मचा तांड़व

सतरिख बाराबंकी, अमृत विचार। घर में बनी पुरानी दीवाल को गिराने का विरोध करने पर एक महिला पर ईंट-गुम्मों और लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया गया। बचाने के लिए पहुंचे पति को भी जमकर पीट दिया। घटना में दम्पति घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले मे तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ किया है।


सतरिख थाना क्षेत्र के दाऊदपुर गांव निवासी सुनील कुमार का आरोप है कि गांव के ही पडो़सी राजपाल सिंह ,राकेश कुमार और शिवम् कुमार आदि लोग एक राय होकर आए और लंबे समय से घर में बनी पुरानी दीवाल को लोहे की राड आदि से गिराने लगे। विरोध करने पर पत्नी गुड़िया पर ईंट-गुम्मों और लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। पत्नी का शोर गुल सुन बचाने के लिए पहुंचे पति सुनील को भी जमकर पीट दिया। घटना में दम्पति को गंभीर चोटें आयी हैं।

मार पीट की घटना देख गांव की भीड़ एकत्र हो गई उसके बाद हमलावर परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने दम्पति को सीएचसी सतरिख मे भर्ती कराया है लेकिन गुड़िया की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने राजपाल, राकेश और शिवम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज़ किया है। प्रभारी निरीक्षक अमर कुमार चौरसिया का कहना है कि मेडिकल करने के बाद तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ किया गया है।

ये भी पढ़ें -'भाजपाई एग्जिट पोल' के जरिए जनमत को धोखा दिया जा रहा :अखिलेश यादव

 

 

संबंधित समाचार