Kanpur: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए महाना से मिले पीड़ित, नाली के विवाद में युवक की धारदार हथियार से की गई थी हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी थानाक्षेत्र के श्याम नगर में नाली के विवाद में भाजपा नेता समेत अन्य आरोपियों ने युवक को धारदार हथियार से हमला कर मरणसन्न कर दिया था। जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस अब तक केवल दो लोगों को जेल भेज चुकी है। बाकी भाजपा नेता समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक का परिजन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मिला। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। 
  
रामपुरम निवासी गिरजा देवी का पड़ोसी कमलेश पासवान से नाली को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद 26 मई की रात को कमलेश अपने परिवारीजन आकाश पासवान, विकास, रामवर्मा व भाजपा नेता चंदन सिंह राजावत समेत आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर उनके बेटों को लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया था। जिससे सोनू की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। 

पुलिस ने मामले मे दो आरोपियों विकास और कमलेश पासवान को जेल भेजा है। बाकी आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नही हो रही है। इसी को लेकर रविवार को सोनू के परिजन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कार्यालय जाकर मिले। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही बरतने और भाजपा नेता समेत अन्य की गिरफ्तारी करने की मांग की। सतीश महाना ने पुलिस कमिश्नर से बात कर परिजनों को जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: यूपी बोर्ड की अंकतालिकाएं नहीं आईं, हो रही परेशानी, अधिकारियों का दावा- इस दिन तक होगा वितरण

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव