Lok Sabha Election Results 2024 : रामपुर में सपा के मोहिबुल्लाह नदवी भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी से 29065 वोटों से आगे
मतगणना स्थल पर भोजन करते सपा प्रत्याशी मोहिब्बुल्लाह नदवी।
रामपुर, अमृत विचार। रामपुर में पांचवे चक्र में सपा प्रत्याशीमोहिबुल्लाह नदवी भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी से 29065 वोटों से आगे हैं। सपा प्रत्याशी ने मतगणना के पहले चरण में ही 5,174 वोटों से बढ़त बना ली थी और तीसरे और चौथे चरण में बढ़त बनाए हुए है।
रामपुर लोकसभा चुनाव में छह प्रत्याशी मैदान में थे लेकिन, मुकाबला भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच था। लोगों का अनुमान सही निकला मुख्य मुकाबले में सपा और भाजपा प्रत्याशी हैं। बसपा का हाथी चल नहीं पाया। फिलहाल प्रथम चरण में सपा प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी को 14164 मत जबकि, सपा प्रत्याशी को 19338 मत मिले हैं। इस तरह पहले चक्र में ही सपा प्रत्याशी मोहिब्बुल्लाह नदवी ने भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी से 5,174 मतों से बढ़त बना ली थी।
जबकि, चौथे राउंड तक सपा प्रत्याशी 19,949 मतों से आगे थे जबकि, पांचवे राउंड में सपा प्रत्याशी मुहिब्बुल्लाह नदवी 29065 मतों से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी से आगे चल रहे हैं। मतगणना स्थल पर पूर्वाह्न 11 बजे भोजन करते हुए सपा प्रत्याशी मोहिब्बुल्लाह नदवी ने जीत के प्रति आश्वस्तता दिखाते हुए कहा कि उन्हें हर वर्ग का वोट का मिला है जिसके चलते उन्हें जीत मिलेगी।
चक्रवार सपा भाजपा प्रत्याशी का मिले मत एक नजर में
प्रथम चक्र-
भाजपा प्रत्याशी- 14,164
सपा प्रत्याशी- 19,338
बढ़त-5,174
द्वितीय चक्र-
भाजपा प्रत्याशी- 31,249
सपा प्रत्याशी- 37,369
बढ़त-6,120
तृतीय चक्र-
भाजपा प्रत्याशी- 46710
सपा प्रत्याशी- 57441
बढ़त-10,731
चतुर्थ चक्र-
भाजपा प्रत्याशी-58,233
सपा प्रत्याशी- 78,182
बढ़त-19,949
पंचम चक्र-
भाजपा प्रत्याशी- 71,474
सपा प्रत्याशी-100539
बढ़त- 29065
