खीरी में सपा की बढ़त बरकरार, धौरहरा में हो रही कांटे की टक्कर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। लोकतंत्र के चुनावी महोत्सव में खीरी लोकसभा सीट पर पहले राउंड से ही सपा की बढ़त बरकरार है, जबकि धौरहरा लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर हो रही है। हालांकि यहां भी सपा की बढ़त बरकरार है।

राजापुर मंडी समिति में हो रही मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई। खीरी सीट से भाजपा प्रत्याशी और केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी पहले राउंड से ही पीछे चल रहे हैं। सपा के प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा 14 हजार 156 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं धौरहरा सीट पर भाजपा प्रत्याशी रेखा वर्मा से सपा प्रत्याशी आनंद भदौरिया करीब पांच हजार वोटों से बढ़त बनाए हैं। बसपा काफी पीछे चल रही है।

दोपहर 12 बजे तक
लोकसभा सीट: धौरहरा
आनंद भदौरिया- सपा- 1,73,728
रेखा - भाजपा-1,69,885
श्याम किशोर- बसपा- 72,673
5,545 से सपा आगे

खीरी लोकसभा से 
उत्कर्ष वर्मा- सपा - 2,32,151
अजय कुमार- भाजपा -  217955
अंशय कालरा - बसपा- 42914
14156 वोटों से सपा के प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा आगे।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर खीरी: पूजा की मौत मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज, फंदे पर लटका मिला था शव   

 

 

 

संबंधित समाचार