लखनऊ में भिड़ गये भाजपा और सपा कार्यकर्ता, पुलिस समझ नहीं पाई स्थिति, एक दूसरे पर कमेंट करने का लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। राजधानी में रमाबाई स्थल पर लोकसभा चुनाव में पड़े वोटों की मतगणना जारी है। लेकिन यहां अलग-अलग पार्टी के समर्थक जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान समाजवादी  पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये। हैरानी की बात ये है कि मौके पर तैनात पुलिस भी स्थिति के पहले नहीं समझ पाई, और बवाल बढ़ गया । पुलिस ने आरोपियों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की है।

4
मतगणना स्थल के बाहर भिड़े सपा और भाजपा कार्यकर्ता। इस दौरान जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया-फोटो अमृत विचार

 

मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है। मतगणना स्थल के बाहर सपा और बीजेपी कार्यकर्ताओं में मारपीट के चलते मार्ग पर जाम की स्थिति भी बनी रही। पुलिस के मुताबिक एक सपा कार्यकर्ता का सिर फट गया है। वहीं घटना स्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, दोनों पक्षों में चुनाव को लेकर कहासुनी हुई थी, फिर उनमें हाथापाई शुरू हो गई। देखते ही देखते सपाइयों और भाजपाइयों में मारपीट होने लगी। लोग एक दूसरे पर लात-घूंसे चलाने लगे। 

7
मारपीट के दौरान सपा कार्यकर्ता अंकित यादव का सिर फट गिया उसे प्रथम उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया- फोटो अमृत विचार
 
सपा कार्यकर्ताओं ने लगाया उल्टे सीधे कमेंट करने के आरोप

मतगणना स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर सपा कार्यकर्ताओंने कमेंट करने के भी आरोप लगाये। सपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि भाजपा के लोग अखिलेश यादव पर कमेंट कर रहे थे। जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रभु श्री राम को लेकर टीका टिप्पाणी की जा रही थी। पहले समझाया गया लेकिन बात नहीं बनी तो मामला बढ़ता चला गया। वहीं दोनो पक्षों की ओर से अभी कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है। 

ये भी पढ़े:- कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में लगाये जा रहे राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे

संबंधित समाचार