भाजपा के आनंद ने 63807 मतों से दर्ज की जीत, युवा प्रत्याशी ने गठबंधन प्रत्याशी को हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। बहराइच सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी आनंद कुमार ने गठबंधन के प्रत्याशी को 63807मतों से हराया है। भाजपा प्रत्याशी के जीत दर्ज करने के बाद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने खुशी मनाया। फूल मालाओं से भाजपा सांसद का स्वागत किया। 

बहराइच सुरक्षित सीट की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई। पहले ही राउंड में सपा प्रत्याशी रमेश गौतम ने बढ़त हासिल की। लेकिन इसके बाद लड़ाई चलती रही। बीच बीच में सपा प्रत्याशी रमेश गौतम ने भाजपा प्रत्याशी को पीछे भी किया। लेकिन अंत में महसी विधान सभा से मिले 50 हजार से अधिक मतों ने भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर आनंद गोंड को संजीवनी दे दिया। भाजपा प्रत्याशी ने कुल 517324 मत हासिल कर 63807 मतों से सपा प्रत्याशी को पराजित कर दिया। वहीं सपा प्रत्याशी को कुल 453517 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी के जीत दर्ज करने पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। 

शाम को जिलाधिकारी ने प्रेक्षक की मौजूदगी में जीत का प्रमाण पत्र दिया। सभी ने युवा सांसद को बधाई दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार पांडेय, नानपारा विधायक राम निवास वर्मा, अनुसूचति मोर्चा जिलाध्यक्ष शिव सागर गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल, जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, राहुल राय समेत अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की ड्रोन कैमरे से निगरानी, प्रशासन से पूछा सवाल

संबंधित समाचार