पति पर आप्रकृतिक यौन सम्बन्ध और जेठ पर लगाया छेड़खानी का आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

ठाकुरगंज पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष पर दर्ज की एफआईआर

ठाकुरगंज/ लखनऊ, अमृत विचार। ठाकुरगंज थाने में एक महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग को लेकर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। इस बीच महिला ने जेठ पर छेड़खानी का भी आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने महिला के पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

इंस्पेक्टर ठाकुरगंज श्रीकांत राय ने बताया कि क्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी वर्ष 2023 में कानपुर के महाराजपुर थाना अंतर्गत मौर्यपुरी गांव निवासी प्रतीक कुशवाहा उर्फ शीलू से हुई थी। आरोप है कि कुछ दिन बाद महिला का पति कोचिंग सेंटर खोलने के लिए उससे मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगा। इंकार करने पर उसे प्रताड़ना झेलनी पड़ी। महिला का आरोप है कि पति प्रतीक जबरन अप्राकृतिक सम्बन्ध बनाने लगा, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसी बीच जेठ  विनोद कुमार कुशवाहा ने भी उसे छेड़खानी की।

मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का विरोध करने पर महिला को घर से निकला दिया गया। हालांकि, मायके वालों हस्ताक्षेप पर वह दोबारा ससुराल पहुंची तो उसे घर में घुसने नहीं दिया। यह आरोप लगाते हुए महिला ने ठाकुरगंज थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद महिला ने डीसीपी मध्य रवीना त्यागी से मदद की गुहार लगाई।

जिनके निर्देश पर पति पति प्रतीक कुशवाहा, ससुर राज बहादुर, सास-सल्या व ननद अपराजिता, ननद की बेटी शांतुन, जेठ  विनोद कुमार कुशवाहा समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ने बताया कि मामला दंपती के आपसी विवाद का है। फिलहाल, जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-UP की आरक्षित सीटों पर भी भाजपा को जबरदस्त झटका, आधी से अधिक सीटें विपक्ष ने जीतीं

संबंधित समाचार