बरेली: 28 अक्टूबर तक बंद रहेगा रुहेलखंड विश्वविद्यालय
बरेली, अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की कुलसचिव के कोरोना संक्रमित होने की वजह से तीन दिन (20 से 22 अक्टूबर तक) के लिए रुविवि में सैनेटाइजेशन का कार्य किया जाएगा। इस अवधि में विश्वविद्यालय के कर्मचारी घर पर रहकर काम करेंगे। इसके बाद 23 से 28 अक्टूबर तक नवमी और विजयादशमी का अवकाश रहेगा। महात्मा …
बरेली, अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की कुलसचिव के कोरोना संक्रमित होने की वजह से तीन दिन (20 से 22 अक्टूबर तक) के लिए रुविवि में सैनेटाइजेशन का कार्य किया जाएगा। इस अवधि में विश्वविद्यालय के कर्मचारी घर पर रहकर काम करेंगे। इसके बाद 23 से 28 अक्टूबर तक नवमी और विजयादशमी का अवकाश रहेगा।
महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया के साथ ही परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी चल रही है। साथ ही नए शैक्षिक सत्र की तैयारियां भी चल रही हैं, जो नौ दिन के अवकाश की वजह से प्रभावित हो सकती हैं। 19 अक्टूबर को कुलसचिव डा. सुनीता पांडेय कोरोना संक्रमित हो गई थीं। इसके बाद कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह के निर्देश पर 20, 21 एवं 22 अक्टूबर को विश्वविद्यालय परिसर को बंद रखने का आदेश जारी किया गया।
इस अवधि में विश्वविद्यालय परिसर को सैनेटाइज कराया जा रहा है। यह भी आदेश दिया गया कि कुलसचिव से बीते दस दिनों के अंदर संपर्क में आने वाले सभी अधिकारी कर्मचारी कोरोना संक्रमण की जांच करवा लें। कर्मचारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि इस अवधि में वे लोग मोबाइल ऑन रखने के साथ ही घर में रहकर काम करेंगे। बिना सूचना दिए कोई भी कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।
