गौतमबुद्ध नगर: अलग-अलग जगह से दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, 10 किलो से अधिक मादक पदार्थ बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में पुलिस ने बृहस्पतिवार रात दो अलग-अलग जगहों से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 10 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ बरामद किया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि उप निरीक्षक राजेश बाबू बीती रात गश्त पर थे और उन्हें सूचना मिली कि शिव नादर यूनिवर्सिटी के पास एक अज्ञात व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेच रहा है।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक ने मोहम्मद समर आलम पुत्र मोहम्मद मकसूद आलम को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर उसके पास से 5 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न कॉलेज और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को मादक पदार्थ बेचने का काम करता है।

उन्होंने बताया कि इसके गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी इकट्ठी की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक प्रवीण कुमार ने अब्दुल अतीक नामक व्यक्ति को हाजी फार्म हाउस, जीटी रोड के पास से गिरफ्तार किया और उसके पास से भी 5 किलोग्राम से अधिक अवैध गांजा बरामद किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह काफी दिन से अवैध रूप से गांजा बेचने के धंधे में संलिप्त है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: मस्जिद के सामने सींचपाल की चाकू से गोद कर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव