Kanpur Weather Today: शहर में कई दिनों के बाद मौसम हुआ नरम...40 डिग्री से नीचे आया अधिकतम पारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में मौसम कुछ नरम हुआ है

कानपुर, अमृत विचार। शहर में कई दिनों बाद मौसम कुछ नरम हुआ। 13 मई के बाद शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया। गुरुवार को यह 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार तक तापमान बढ़ने की आशंका जताई है।  

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से मौसम में परिवर्तन हुआ। भोर में तेज हवाओं और बूंदाबादी के बाद सुबह मौसम में परिवर्तन दर्ज किया गया। तेज 7.8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही तेज हवाओं की वजह से नमी रही। 

सीएसए विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पाण्डेय ने बताया कि शनिवार तक हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं। इस बीच हल्की व मध्यम बारिश की संभावना है। दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार है।

ये भी पढ़ें- Love Couple Suicide In Kanpur: सगे बुआ के लड़के से प्रेम कर बैठी किशोरी...फिर दोनों ने दे दी जान, पढ़ें- पूरा मामला

संबंधित समाचार